logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

RTMNU का 110वां दीक्षांत समारोह गुरुवार को, 108 विधार्थियों को 195 पदकों का वितरण


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्विधालय के ११० वे दीक्षांत समारोह का आयोजन गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर वसंत राव देशपांडे संभागृह में विसेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमे प्रमुख अतिथि के रूप में राज्यपाल रमेश बैस और अखिल भारतीय शिक्षण परिषद के अध्यक्ष डॉ. टी. जी. सीताराम उपस्थित रहेगे. शुभांगी पराते को इस वर्ष डी लीट पदवी से नवाज़ा जाएगा ।

गुरुवार को नागपुर विश्विदालय द्वारा 110वाँ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। नागपुर के सिविल लाइन स्टिथ वसंत राव देशपांडे सभागृह में इस मौके पर विसेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस और अखिल भारतीय शिक्षण परिषद के अध्यक्ष डॉ टी जी सीताराम उपस्थित रहेगे. 

मंगलवार को आयोजित पत्र परिषद में कुलपति डॉ सुभाष चौधरी ने बताया की इस वर्ष १०८ विधार्थियों को १९५ पदकों का वितरण किया जाएगा. इनमे १५७ स्वर्ण, ९ सिल्वर और २९ पुरस्कार प्रदान किए जाएगे. इनमे सबसे अधिक ७ सुवर्ण, और २ पारितोषिक डॉ. बाबा साहब आंबेडकर लॉ कॉलेज की छात्रा नंदिनी समीर सोहानी को दिया जाएगा. जबकि शुभांगी पराते को इस वर्ष डी लीट की पदवी से नवाज़ा जाएगा. इसके साथ ही २८० लोगो को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी ख़ास बात ये की इनमे ४ लोगो को मरणोपरांत पीएचडी प्रदान की जाएगी.