logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जीएमसी के चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में हंगामा, परीक्षार्थियों ने की एग्जाम रद्द किए जाने की मांग


नागपुर: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नागपुर में चर्तुथ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती परीक्षा में हंगामा हो गया. वाड़ी स्थित सेंटर में सोमवार को ऑनलाइन परीक्षा थी. यहाँ परीक्षा देने वाली कई महिलाओं को सही दस्तावेज नहीं होने के कारण परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया, जिसके बाद परीक्षार्थियों ने हंगामा किया.

नागपुर के जीएमसी अस्पताल में कई पदों के लिए भर्तियां निकाली गई है. राज्य के कई ऑनलाईन सेंटरों में ऑनलाइन एग्जाम लिए जाने की प्रक्रिया भी शुरू है. महिलाओं के लिए वाड़ी स्थित सेंटर में परीक्षा दिए जाने की व्यवस्था है. 

सोमवार को चर्तुथ श्रेणी के लिए ली जाने वाली परीक्षा में कई महिलाएं पहुंची लेकिन इनमे से कई महिलाओं को सही दस्तावेज नहीं होने का कारण बताकर परीक्षा दिए जाने से रोक दिया गया. 

महिलाओं के दस्तावेज में मायके और ससुराल पक्ष के नाम को लेकर असमंजस के कारण ऐसा हुआ. जिन महिलाओं को परीक्षा देने से रोका गया है, उन्होंने खुद के साथ अन्याय होने की बात कहते हुए परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग की है.