logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मेडिकल में फिर बवाल; महिला डॉक्टर ने अधिकारियों से की यौन शोषण की शिकायत


नागपुर: सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हॉस्टल के बाथरूम में महिला डॉक्टर के नहाने की अश्लील वीडियो बनाने का मामला भी शांत भी नहीं हुआ है और दूसरी तरफ चिकित्सा विभाग में एक बार फिर यौन शोषण की शिकायत सामने आई है.

मनोचिकित्सा विभाग के एक अपंजीकृत रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा विभाग के प्रमुख और अन्य रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत की गई है. अब आनन-फानन में एक जांच समिति नियुक्त की गई.

मनोरोग अस्पताल में छह माह से कार्यरत एक अपंजीकृत महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने शिकायत की कि विभागाध्यक्ष उसे बेवजह परेशान कर रहे हैं. शिकायत मिलने के बाद संस्थापक डाॅ. राज गजभिये ने 5 सदस्यों की एक जांच समिति नियुक्त की.

शुक्रवार को कमेटी ने विभागाध्यक्ष समेत अन्य डॉक्टरों और शिकायतकर्ताओं को पूछताछ के लिए बुलाया और उनके बयान दर्ज किए गए. समिति ने सभी मुद्दों पर चर्चा की. महिला डॉक्टर की शिकायत के तथ्यों की भी जांच की गई. अब कमेटी अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेगी. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

जानकारी के अनुसार, विभाग के कुछ वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर पहले भी उत्पीड़न की शिकायत कर चुके हैं. लेकिन यह शिकायतें अधिकारियों तक नहीं पहुंच सकी थीं.