logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बारिश के बाद शुरू होगा रनवे की री-कार्पेटिंग का काम, दोपहर बाद भी जारी रहेंगी उड़ान सेवाएं


नागपुर: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के री-कार्पेटिंग कार्य को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। प्राधिकरण ने री-कार्पेटिंग कार्य को 15 सितंबर तक स्थगित कर दिया है, इसलिए विभिन्न एयरलाइंस की उड़ानें अब दोपहर में भी संचालित होंगी। री-कार्पेटिंग के लिए एयरपोर्ट सुबह 10 बजे से शाम 7.30 बजे तक बंद रखा गया था।

भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को पत्र लिखकर नागपुर हवाई अड्डे पर दोपहर की उड़ान सेवा शुरू करने के बारे में निवेदन किया था। इस निवेदन के चलते भारतीय विमानतल प्राधिकरण ने 15 जुलाई से 15 सितंबर तक एयरपोर्ट री-कार्पेटिंग का काम स्थगित कर दिया है। यह कार्य 15 सितंबर के बाद किया जाएगा।

मिहान इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री को दिए गए पत्र के अनुसार, हवाई अड्डे के रनवे की री-कार्पेटिंग 2014 में की गई थी। दस साल बाद रनवे की री-कार्पेटिंग करना जरूरी था, इसलिए गर्मियों में इसकी योजना बनाई गई। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसे टाल दिया गया है।

री-कार्पेटिंग कार्य के लिए सभी एयरलाइंस ने सुबह 10 बजे से शाम 7.30 बजे तक उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी थीं। अब एयरलाइंस को नए समय की जानकारी दे दी गई है और नए समय के मुताबिक कंपनियां अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करेंगी।