logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सदर फ्लाईओवर तेज रफ्तार कार बाइक को मारी टक्कर, दुपहिया चालक गंभीर रूप से घायल


नागपुर: नागपुर के सदर फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में गंभीर रूप से  घायल दुपहिया सवार को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है.

सदर पुलिस थाने के लिबर्टी चौक के ठीक ऊपर फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे के दौरान यह दुर्घटना हुई. ओला कार चालक ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल किया था. 

बताया जा रहा है कि सुधाकर पाटिल नामक बाइक सवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है और नागपुर में ही काम करते हैं.जांच में बाइक सवार की जेब से देसी शराब के दो पाउच मिले हैं. इस दुर्घटना में कुछ देर के लिए सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई.

लोगों ने गंभीर रूप से घायल सुधाकर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने  कार चालक चंद्रकांत इंगोले के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है.  

देखें वीडियो: