logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

व्यवधान-मुक्त रेल सेवा प्रदान करने के लिए नियमित रूप से नागपुर मंडल द्वारा संरक्षा कार्य योजनाबद्ध तरीके से जारी


नागपुर: नागपुर मंडल द्वारा सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से व्यवधान-मुक्त रेल सेवा प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। मंडल के सभी सेक्शनों में योजनाबद्ध तरीके से गश्ती दलों द्वारा प्रतिदिन नियमानुसार पेट्रोलिंग भी हो रही है। रेल व वेल्ड फ्रेक्चर की घटनाएँ न हों इसके लिए डीप-स्क्रीनिंग के कार्य योजनाबद्ध तरीके से व्यापक स्तर पर कराये जा रहे हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा निर्धारित मानको के अनुसार वित्तीय वर्ष 24-25 के दौरान अप्रैल- दिसम्बर’24 तक  रेलवे ट्रैक व रेलवे समपारों का रखरखाव, ट्रैक टैम्पिंग, रेलवेल्डिंग में खराबी को दूर करना, खराब रेलवे स्लीपरों की बदली, स्लीपरों के टुकड़ों को खंड से हटाना आदि कार्यों के अंतर्गत रेल और वेल्ड के 3255 ट्रैक किमी यूएसएफडी द्वारा परीक्षण किया गया है। 

रेल और वेल्ड के यूएसएफडी परीक्षण के दौरान पाए गए कुल 2334 नग रेल/ वेल्ड दोषों को दूर किया गया है। बीसीएम मशीन द्वारा 46.18 किमी का गहरी स्क्रीनिंग की गई है। विभिन्न ट्रैक मशीनों द्वारा 1722 किमी प्लेन ट्रैक टेम्पिंग और 481 नग टर्नआउट टेम्पिंग की गई है। क्रॉसिंग पोर्शन पर 130 नंबर गैपलेस जॉइंट्स किए गए, 70 समपार फाटकों की ओवरहॉलिंग तथा 18 ट्रैक कि मी में 28635 स्लीपरों का नवीनीकरण, रेल पुल पर 4494 चैनल स्लीपरव 107 स्विचेस का नवीनीकरणचेस आदि कार्य किये गए। 

इसके अलावा मंडल के सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा नियमित अभियान के तहत समपार फाटकों, रेल पुलों, रेल पथों, संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े संसाधनों, ओएचई लाइन, सम्बद्ध उपकरणों, सिग्नल प्रणाली आदि का निरीक्षण एवं जांच कर आवश्यकतानुसार उनका अनुरक्षण किया जा रहा है जिससे रेल परिचालन निर्बाध और सुचारू रूप से चलता रहे।