logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर के नौसैनिक की पोर्ट ब्लेयर में मृत्यु, मानेवाड़ा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार


नागपुर: भारतीय नौसेना दल में कार्यरत शहर के सपूत की पोर्ट ब्लेयर में मृत्यु हो गई. श्यामनगर, हुड़केश्वर निवासी केदार कैलाश लहरिया नौसेना में नॉन कमिशन्ड अफसर थे और अंदमान- निकोबार द्वीपसमूह के पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर बतौर एयर हँडलर नियुक्ति की गई थी. शनिवार रात उनका निधन हो गया. ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक होने के कारण उनकी मृत्यु होने की जानकारी है. 

रविवार को नौसेना के आला अधिकारियों ने केदार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. वायु सेना के विमान से उनका शव नागपुर भेजा गया. उनके पिता कैलाश भी आर्मी पोस्टल सर्विस से सेवानिवृत्त हैं. चार वर्ष पहले केदार का विवाह देवांशी से हुआ था. उन्हें केवांश नामक 2 वर्ष का बेटा है. इस घटना से पूरा लहरिया परिवार सदमे में है. 

परिसर में भी शोक का वातावरण है. केदार ने इंस्टीट्यूट ऑफ साइन्स से बीएससी करने के बाद बतौर पेटी अफसर नौसेना में भर्ती हुए. सोमवार को सुबह मानेवाड़ा घाट पर नौसेना के अधिकारियों की उपस्थित में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ केदार का अंतिम संस्कार किया गया.