logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रतिस्पर्धा में सोशल मीडिया पर चर्चित समीर स्टायलो ने किशोरी को धमकाया


नागपुर: सोशल मीडिया पर एक्टिव और अपनी इंस्टाग्राम रील की वजह से विवादों में रहने वाले सो समीर स्टायलो उर्फ समीर खान और उसके भाई अमीर खान के खिलाफ साइबर पुलिस थाने में छेड़खानी, धमकी और आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में स्टायलो के भाई को गिरफ्तार कर लिया  है जबकि उसकी तलाश जारी है। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की प्रतिस्पर्धा में समीर और उसके भाई ने किशोरी को धमकाया था. पीड़ित किशोरी भी इंस्टाग्राम पर रील बनाती है  उसे अपने फालोवर बढ़ाने थे लिहाजा इसके लिए उसने समीर से संपर्क किया. समीर की एक फ्रेंड भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. उसे लगा कि किशोरी प्रतिस्पर्धा कर रही है. इसलिए उसने किशोरी पर अभद्र टिप्पणी कर उसे भगा दिया. उसे रील न बनाने की सलाह दी. किशोरी ने भी उसे चैलेंज कर दिया. बस तब से समीर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया. कुछ ही दिनों में किशोरी के वीडियो वायरल होने लगे और उसके 18,000 फॉलोअर्स हो गए. इससे समीर परेशान हो गया. मार्च महीने में समीर के भाई अमीर ने किशोरी को फुटाला परिसर में रील बनाते हुए देखा तब उसे वीडियो नहीं बनाने के लिए धमकाया और अभद्र व्यवहार किया. इसके बाद तो समीर के साथी किशोरी का हर जगह पीछा करने लगे. 15 दिन पहले किशोरी अपनी मां के साथ फुटाला में रील बनाने गई थी वहां समीर ने करीब 1 दर्जन युवकों को भेजा. युवकों ने किशोरी के साथ छेड़खानी की. पीड़ित किशोरी ने जब पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी तो युवकों ने उलटा उसे ही धमकाना शुरु कर दिया. इस घटना के बाद समीर और उसके भाई ने किशोरी का फोन नंबर वायरल कर दिया.इस कारण से उसके नंबर पर अश्लील मैसेज, फोटो और वीडियो आने लगे. 31 जुलाई को समीर ने एक नंबर से उसे कॉल किया और गंदी गालियां देने लगा. आखिर कार परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत सीपी अमितेश कुमार से कर दी. सीपी ने साइबर पुलिस स्टेशन को जांच कर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए. जांच के बाद विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने समीर की तलाश शुरु कर दी है जबकि उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।