logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Samruddhi Mahamarg: फिर हुआ हादसा, टायर फटने से कार हुई दुर्घटना का शिकार


नागपुर: समृद्धि हाईवे बढ़ती दुर्घटओं को देखते हुए  पुराने टायरों वाले वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक लगा दी है। इसी के साथ जांच कर ऐसे वाहनों पर जुर्माना भी लगे जारहा है। इसी जांच के बीच महामार्ग पर फिर से हादसा हो गया। जहां शुक्रवार को टायर फटने के कारण एक चार पहिया दुर्घटना का शिकार हो गई। गनीमत रही कि, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित निकाले गए।  

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नागपुर से कार संख्या 'MH 04 GE 0735' समृद्धि हाईवे से  शिर्डी जा रही थी। जैसे ही कार  येलकेली और पुलगांव के पास पहुंची उसका टायर फैट गया और कार सीधे बैरिकेड्स से टकरा गई। इससे कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार का टैंक फट गया और तेल सड़क पर फैल गया। वर्धा के उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की एयरस्पीड टीम को इस मार्ग पर वाहनों की जांच के लिए तैनात किया गया है। हादसा होते ही उन्होंने दुर्घटना पीड़ितों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार में सवार सभी छह लोग बाल-बाल बच गए। 

इसके बाद टीम ने टोल फ्री नंबर पर सूचना दी और एंबुलेंस व टोइंग वैन मंगवाई। इस घटना में यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। नागपुर शहर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रवींद्र भुयार ने इस टीम के कर्मचारियों की सराहना की। इसके साथ ही भुयार ने नागरिकों से इस हाईवे पर यात्रा के दौरान टायरों की जांच करने की अपील की।