logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Samruddhi Mahamarg: जीरो पॉइंट की खूबसूरती देख नजर नहीं हटेगी


नागपुर: विदर्भ के साथ महाराष्ट्र के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो होने वाला है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारी में लगा हुआ है। देश भर में इस महामार्ग की चर्चा हो रही है। लोग दूर-दूर से इस हाईवे पर चलने के लिए बेक़रार है। इसी बीच महामार्ग का एक हिस्सा सबका ध्यान अकर्षित कर रहा है। महामार्ग की शुरुआत जिसे जीरो पॉइंट कहा जाता है, यह इतना खूबसूरत है कि, उसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। 

701 किमी लंबे महामार्ग की शुरुआत नागपुर जिले के हिंगना तहसील के शिवमडका गांव से होती है। इसी जगह पर जीरो पॉइंट का निर्माण किया गया है। इस पॉइंट को लगभग एक किलोमीटर की जगह में गोलाकार आकार में रंगोली की तरह डिजाइन किया गया है। यह एक बड़े गोलाकार वर्ग के रूप में है जिसमें चार सड़कें अलग-अलग दिशाओं में जाती हैं। एक मुंबई, दूसरी अमरावती, तीसरी हिंगना और चौथी कलकत्ता की ओर जाती है। 

बालासाहेब ठाकरे की मूर्ति होगी स्थापित 

राज्य सरकार ने इस गोलकार पॉइंट के मध्य में दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस प्रतिमा की ऊंचाई उतनी होगी, जितनी बालासाहेब ठाकरे की थी। वहीं इस चौक पर पाम और खजूर के पौधे लगाए गए हैं, जो उसकी खूबसूरती को चांद-चांद लगा रहे हैं।  

देखिये जीरो पॉइंट: