logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

समृद्धि महामार्ग उद्घाटन: फिर सामने आई नई तारीख, अक्टूबर महीने के आखिर में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण


नागपुर: उपमुख़्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बेहद महत्वकांशी प्रोजेक्ट समृद्धि महामार्ग पिछले कई महीनों से उद्घाटन के लिए एक निश्चित तारीख का इंतजार कर रहा है। लेकिन कभी काम अधूरे, कभी कोई अन्य अड़चन के कारण वह तय नहीं हो पा रहा है। इसी तारीखों के क्रम में समृद्धि के उद्घाटन की नई तारीख सामने आ गई है। जिसके तहत आने वाले अक्टूबर महीने के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस सुपर एक्सप्रेस-वे का  लोकार्पण किया जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से बातचीत शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक तारीख निश्चित नहीं हुई है।  

राज्य की राजधानी और उपराजधानी नागपुर को जोड़ने के लिए 701 किलोमीटर लंबा महामार्ग का निर्माण किया जारहा है ,जिसका पहला चरण नागपुर से शिर्डी तक बनकर तैयार हो चूका है। प्रधानमंत्री मोदी के हाथों इसी पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा। सरकार के सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दिवाली के मौके पर इसे जनता को सौंपना चाहते हैं। पिछली बार देश के 75वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसका उद्घाटन करने का निश्चय किया गया था पर काम पूरा नहीं होने के कारण वह हो नहीं सका। 

502 किलोमीटर का पहला चरण 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर से शिरडी के बीच निर्मित महामार्ग के 502 किलोमीटर वाले पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। पहले चरण में लगभग सभी काम पूरे हो चुके हैं। पचास हजार करोड़ रूपये में बने इस महामार्ग पर गाड़ियां 150 किलोमीटर की रफ़्तार से दौड़ने वाली हैं।

केवल मिल रही तारीख पर तारीख 

जब से इस महामार्ग के निर्माण की शुरुआत में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा। पिछले के साल में महामार्ग के उद्घाटन की कई तारीख सामने आई है पर केवल वह तारीख ही रही। पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार ने अक्टूबर 2021, 31 दिसंबर 2021 और अब 31 मार्च 2022 को महमार्ग का उद्घाटन करने की तारीख दी थी। कभी ब्रिज गिरने, कभी काम पूरा नहीं होने तो कभी अन्य किसी कारण से तारीखों में बदलाव होते रहें।

10 जिलों से निकलेगा महामार्ग 

तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 31 जुलाई 2015 को समृद्धि महामार्ग की आधारशिला रखी थी। इस महामार्ग के निर्माण के पीछे विकास की रेस में पिछड़े विदर्भ में विकास का  नया आयाम देना और उपराजधानी और राज्य की राजधानी के बीच फ़ासलो को कम करना था। यह महामार्ग राज्य के 12 जिलों से गिजऱने वाला है, जिसमें नागपुर, अमरावती, वर्धा, वाशिम, बुलढाणा, औरंगाबाद, जालना, अहमदनगर, नाशिक, ठाणे, यवतमाल से होकर गुजरने वाला है। हालांकि, इस महामार्ग का लाभ इन दस जिलों के अलावा आसपास के 14 जिलों को भी मिलेगा।