logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Sana Khan Murder Case: पुलिस को झटका, अदालत ने अमित शाहू की नार्को टेस्ट वाली याचिका की ख़ारिज


नागपुर: मनकापुर पुलिस को जिला व सत्र न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। न्यायालय ने सना खान हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त अमित शाहू का नार्को टेस्ट करने वाली याचिका ख़ारिज कर दी है। शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश व्ही व्ही देशमुख ने यह निर्णय सुनाया। 

ज्ञात हो कि, दो अगस्त को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सना की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने उसके शव को हिरेन नदी में फेंक दिया। आरोपियों की निशान देहि पर पुलिस लगातार सना का शव खोज कर रही है। लेकिन वह अभी ततक नहीं मिल पाया है। वहीं आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है। जिसको देखते हुए पुलिस ने आरोपी अमित शाहू का नार्को टेस्ट करने की मांग की थी। 

हत्या को एक महीने पुरे, पर नहीं मिला शव 

सना की हत्या हुए एक महीना पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक उसका शव बरामद नहीं हुआ है। मनकापुर क्राइम ब्रांच की दो टीम जलबपुर पुलिस की मदद से लगातार शव की खोज कर रही है। लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं किया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि सना की हत्या की गई या नहीं, अगर हत्या की गई तो उसका शव कहां है, अगर नहीं तो आरोपियों ने सना को कहां छुपाया आदि।