logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संजय राऊत ने श्रीकांत शिंदे पर लगाया सुपारी देने का आरोप, मुनगंटीवार बोले- जो भी साबुत हो पुलिस को दें


नागपुर: उद्धव नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे पर बड़ा आरोप लगाया। राऊत ने कहा कि, शिंदे ने उन्हें मारने के लिए राजा ठाकुर नाम के गुंडे को सुपारी दी है।" राउत के इस आरोप पर राज्य की राजनीति गर्मी गई है। वहीं अब इस पर राज्य के पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "राउत के आरोपों पर जांच होनी चाहिए, और यहां पता लगाना चाहिए की इसमें सच्चाई है की नहीं।" बुधवार को नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।

मुनगंटीवार ने आगे कहा, "आरोप का सोर्स क्या है, आरोप लगाने के पीछे तर्क क्या है, अगर ऐसा न बताते हुए आरोप लगाया गया है तो भविष्य में कोई सही आरोप भी लगाया तो लोग उसपर भरोसा नहीं करेंगे। इसी के साथ आरोप लगाने की फैशन शुरू हो जाएगी।" उन्होंने कहा, "आप आरोप तो लगा देंगे, लेकिन उसका सोर्स क्या है यह नहीं बताएंगे? ऐसा कैसे चलेगा।"

पर्यावरण मंत्री ने कहा, "पुलिस को राउत के शिकायत पर जांच करनी चाहिए। या पुलिस उनके घर जाये या उन्हें थाना बुलाएं।" इसी के साथ मुनगंटीवार ने राउत से आवाहन किया है कि, उनके पास जो भी सबूत है उन्हें पुलिस को दे देना चाहिए।"

जांच की जानकारी हो सार्वजनिक

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण की पुलिस में की गई शिकायत पर बोलते हुए मुंगंतीवार ने कहा, "अशोक चव्हाण द्वारा की गई शिकायत की जांच करनी चाहिए। जांच के बाद पुलिस को जांच की जानकारी जनता तक पहुंचानी चाहिए।ऐसे मामलों की जांच की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाती है और लोगों में गलतफहमी पैदा होती है।"