logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

सभा स्थल का दौरा करने पहुंचे संजय राउत, कृष्ण खोपड़े पर तंज कस्ते हुए कहा- ये उल्टी खोपड़ी के लोग


नागपुर: वज्रमुठ सभा को लेकर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता संजय राउत शुक्रवार को नागपुर पहुंचे। जहां वह सीधे सभा स्थल यानी सद्भावना नगर स्थित ग्राउंड पर पहुंचे। जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभा का विरोध करने वाले भाजपा विधायक कृष्ण खोपड़े पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा, "ये उलटी खोपड़ी के लोग हैं, वो ऐसा विरोध करते रहते हैं।"

शिवसेना सांसद ने कहा, "ऐसा विरोध हमारे लिए ही काम करता है। हमारी बात लोगों तक पहुंचती है। क्यों विरोध करना। लोकतंत्र है। हम बोलेंगे। हम सभी बोलते हैं इससे आप को तकलीफ होती है। फिर हमारे विरोध में पुलिस और न्यायालय का दुरुपयोग किया जाता है। इससे लड़ाई रूकती है क्या? ऐसा सवाल भी राउत ने की। उन्होंने कहा, "मुझे जेल भेजा गया न। लेकिन हम रुके नहीं और मजबूती और तेज गति से काम में लगे हुए हैं। विरोध करना मतलब खुद के भविष्य के पतन का मुहूर्त निकालना।"