logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अजित पवार को लेकर संजय राउत का बड़ा खुलसा, कहा- मुलाकात के दौरान पवार ने कहा था सभी अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र


नागपुर: शिवसेना नेता संजय राउत ने अजित पवार के भाजपा में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रविवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा, "भाजपा में शामिल होने के लिए पवार परिवार पर दवाब है। इसलिए उन्हें निशाना बनाया जारहा है। पिछले दिनों उद्धव ठाकरे से मुलाकात के दौरान शरद पवार ने कहा था कि, सभी अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है।" हालांकि, इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, अजित पवार एमवीए के बड़े नेता हैं।

राउत ने कहा, "शरद पवार और उद्धव ठाकरे हाल ही में मिले थे. उस वक्त ईडी, सीबीआई के जरिए पवार परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। एनसीपी के कुछ विधायकों को बीजेपी की ओर से ईडी, सीबीआई कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। इसलिए अगर कोई विधायक बीजेपी में शामिल होता है तो वह उसका निजी फैसला होगा। यह पार्टी का फैसला नहीं होगा। राष्ट्रवादी पार्टी के तौर पर बीजेपी को कभी सपोर्ट नहीं करेंगे।"

पुलिस एनकाउंटर पर हमने कभी सवाल नहीं उठाया, मुंबई में भी पुलिस एनकाउंटर हुए हैं। यह कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश है, लेकिन जब गुंडे-माफिया पुलिस के कड़े दायरे में घुसकर किसी को भी मार देते हैं तो सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो जाते हैं। माफिया गुंडे थे, अपराध थे, लेकिन कई सालों तक विधायक-सांसद रहे। इसे भुलाया नहीं जा सकता।"