logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: सरपंच ने खुले मैदान में फेंकी पांच बोरी एक्सपायर दवाएं, दुकान का लाइसेंस हुआ रद्द


नागपुर: पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाली साटक ग्राम पंचायत के सरपंच तरूणकुमार बर्वे द्वारा बड़े पैमाने पर एक्सपायरी डेट की दवाईयां खुले मैदान में फेंकने के कारण स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर औषधि निरीक्षक नागपुर के द्वारा कार्यवाही कर दुकान का लायसेंस निरस्त करने की अनुषंसा की है।

साटक सरपंच तरूणकुमार बर्वे के द्वारा तरूण मेडिकल स्टोर का संचालन किया जाता है। इसी क्रम में सरपंच के द्वारा लगभग 5 बोरे में भरकर विविध प्रकार की सिरफ, टेबलेट, सिरेंज सहित अन्य प्रकार की दवाईयां खेत एवं नहर के बीच खुलें मैदान में फेंक दी. तथा प्रकरण में स्थानीय नागरिकों के द्वारा आवाज उठाने पर सरपंच के द्वारा सभी एक्सपायरी दवाईयां घटना स्थल से गायब कर दी।

इस घटना को लेकर औषधि निरीक्षक मनीष चौधरी के द्वारा घटना स्थल एवं दुकान पर छापा मारकर दुकान से भी बड़े पैमाने पर एक्सपायरी दवाईयां जप्त कर पंचनामा भरकर दुकान का लायसेंस रद्द करने का प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा है।