logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

सौम्या शर्मा स्मार्ट सिटी के सीईओ के रूप में पदभार ग्रहण किया, आंचल गोयल ने सौंपा कार्यभार


नागपुर: सौम्या शर्मा ने आज गुरुवार को नागपुर स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। नागपुर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त और निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार) नागपुर स्मार्ट सिटी आंचल गोयल ने शर्मा को कार्यभार सौंपा।

इससे पहले उन्होंने नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. शर्मा ने नागपुर नगर निगम के आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी और श्रीमती आंचल गोयल का भी पुष्प गुच्छों से स्वागत किया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2018 बैच की अधिकारी श्रीमती सौम्या शर्मा ने नागपुर स्मार्ट सिटी से पहले नागपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है। उन्होंने नांदेड़ में जिला प्रशासन में भी काम किया है। दिल्ली की लॉ यूनिवर्सिटी से स्नातक सौम्या शर्मा ने नागपुर जिला परिषद में बड़ी संख्या में पद भरे थे।

उन्होंने नागपुर जिला परिषद में शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। गुरुवार को नागपुर स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों के साथ बैठक की और स्मार्ट सिटी के विभिन्न कार्यों की जानकारी ली।