logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट की मतगणना से पहले विवाद, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी डेढ़ घंटे बंद रहने का दावा ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

कांग्रेस की सत्याग्रह यात्रा में सावरकर की तस्वीर! नाना पटोले बोले- यह झूठी खबर, हमारा हिंदुत्व शिवाजी महाराज वाला


नागपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के वीर सावरकर को लेकर दिए बयान के बाद राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnvis) बयान के विरोध में राज्य भर में सावरकर गौरव यात्रा (Savarkar Gaurav Yatra) निकाल रही है। वहीं कांग्रेस (Congress) ने इसके विरोध में सत्याग्रह यात्रा शुरू कर दी है। इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "कांग्रेस वीर सावरकर का हिंदुत्व नहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) का हिंदुत्व मानता है।"

दरअसल, कांग्रेस ठाणे जिला अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, सत्यग्रह यात्रा में सावरकार की फोटो लगाएंगे। चव्हाण के इस बयान पर राजनीती गर्म गई। इसी को लेकर शुक्रवार को पत्रकारों ने पटोले से यह सवाल किया। इस पर जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "मैंने ठाणे जिला अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण से इसकी जानकारी ली है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने सावरकर की तस्वीर को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।"

किसी और का हिंदुत्व स्वीकार नहीं

पटोले ने सावरकर का नाम नहीं लेते हुए कहा, “हमारा हिंदुत्व शिवाजी महाराज के विचारों का है। हमारा हिंदुत्व कोई गलती नहीं है। हमने इस स्थिति को लगातार प्रस्तुत किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिन्दू स्वराज्य की स्थापना की, हम उस हिन्दू धर्म का समर्थन करते हैं। वह हिंदू धर्म समावेशी है। लेकिन हम किसी और का हिंदुत्व स्वीकार नहीं करते।”