logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा के वरिष्ठ विधायक कृष्णा खोपड़े का दावा, उन्हें भी आया था कैबिनेट मंत्री बनाने का ऑफर वाला फोन कॉल


नागपुर: महाराष्ट्र के भाजपा विधायकों को मंत्री बनाये जाने का लालच भरा फोन किये जाने के मामले में आरोपी नीरज राठोड पुलिस की गिरफ्त में है.आरोपी ने नागपुर जिले के दो विधायकों टेकचंद सावरकर और विकास कुंभारे को फोन किया था लेकिन अब पार्टी के ही एक और वरिष्ठ विधायक कृष्णा खोपड़े ने भी कुछ महीने पूर्व इसी तरह के कई फोन उन्हें आने का दावा किया है.खोपड़े पूर्व नागपुर से तीसरी टर्म के विधायक है.यूसीएन न्यूज़ से बातचीत में खोपड़े ने बताया की कुछ महीने पूर्व जब राज्य में मत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरो-शोरों से शुरू थी तो उन्हें दिल्ली से शर्मा नामक व्यक्ति का कई बार फोन आया था.इस व्यक्ति ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का खास बताया था और खोपड़े ने कहा था की उनका मंत्रिमंडल विस्तार में कैबिनेट मंत्री बनाना पक्का है.शर्मा नामक उस व्यक्ति ने नड्डा का नाम लेते हुए यह कहा था की अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुछ कहते है तो उसे मान लेने की सलाह दी थी.खोपड़े ने दावा की इसी शर्मा नामक व्यक्ति के उन्हें कई बार फोन आये थे.लेकिन उन्हें यह आभास हो गया था की यह एक फ्रॉड कॉल है इसलिए उन्होंने उसे नजरअंदाज किया।लेकिन अब जब अन्य विधायकों के साथ इसी तरह के मामले सामने आये है तो वह इस बात को सार्वजनिक कर रहे है.खोपड़े के मुताबिक उन्हें इस तरह का कॉल आने की जानकारी उन्होंने विकास कुंभारे को भी दी थी.कुंभारे को नीरज राठोड ने हालही में मंत्रिपद मिलने का लालच देते हुए फोन किया था.खोपड़े का यह भी कहना है की उन्हें फोन करने वाले शर्मा नामक व्यक्ति और नीरज राठोड नामक वह व्यक्ति जो नागपुर पुलिस की गिरफ़्त में है दोनों की आवाजों में काफ़ी फर्क है.खोपड़े ने क्या आये फोन की जानकारी पार्टी को बताई है इसे लेकर उन्होंने कहा की वह बात को बढ़ाना नहीं चाहते थे और उन्हें आभास हो गया था की यह फ्रॉड कॉल है इसलिए इस बात को उनके द्वारा उस समय तूल नहीं दी गयी.