logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में प्रचंड गर्मी का प्रकोप, नागपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट


नागपुर: इस बार अप्रैल के महीने में ही विदर्भ में गर्मी अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है। विदर्भ के बुलढाणा जिले को छोड़कर, अन्य सभी जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। गर्मी की स्थिति यह है कि दिन के समय सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है।

शाम ढलने के बाद भी गर्मी से कोई राहत नहीं है और रात के समय भी गर्म हवाओं के थपेड़े चल रहे हैं। भले ही रात के समय न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, लेकिन यह भी सामान्य से अधिक है।

तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच, मौसम विभाग ने अब नागपुर के साथ-साथ वर्धा, चंद्रपुर और अमरावती में हीटवेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिनों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी दी गई है।

इसी तरह, अकोला जिले में गर्मी और हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अगले कुछ दिनों तक सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है। दिन के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।