logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शक्तिपीठ महामार्ग: शुरू हुआ भूमि अधिग्रहण का काम, 802 किलोमीटर लंबा महामार्ग


नागपुर: राज्य के सबसे लंबे सुपर एक्सप्रेस वे शक्तिपीठ महामार्ग के लिए भूमि का अधिग्रहण शुरु हो गया है। महामार्ग भू संपदा अधिनियम के तहत अधिग्रहण का काम किया जा रहा है। सरकार किसानों से बाजार भाव से तीन गुना कीमत देकर जमीन ख़रीद रही है।  

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2023 में समृद्धि महामार्ग की तर्ज पर शक्तिपीठ महामार्ग बनाने का ऐलान किया था। 802 किलोमीटर लंबा यह ग्रिनफिल्ड महामार्ग नागपुर से सीधे गोवा को जोड़ेगा। यह महामार्ग वर्धा जिले से शुरु और यवतमाल, नांदेड़, धाराशिव होते हुए सिंदुदुर्ग में समाप्त होगा।

राज्य के सबसे लंबे सुपर एक्सप्रेस वे के लिए राज्य सरकार आठ हज़ार हेक्टर जमीन अधिग्रहित करने वाली है। जिसका काम शुरु हो गया है। राष्ट्रीय महामार्ग भूसंपदा अधिनियम के तहत भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके तहत किसानों को बाजार भाव से तीन गुना पैसे देकर सरकार जमीन खरीद रही है।

शक्ति पीठ महामर्ग के निर्माण में राज्य सरकार 86 हजार करोड खर्च करेगी। 2025 में इस महामार्ग का भूमिपूजन होगा और 2030 में आम जनता के लिए खोला जाएगा। वर्तमान में नागपुर से गोवा जानें के लिए सड़क मार्ग से 18 घंटे लगते हैं, लेकीन शक्तिपीठ महामार्ग बन जाने के बाद सफर घटकर केवल आठ घंटो का रह जायेगा।

देखें वीडियो: