logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शरद पवार,भुजबल के बयान पर बोले पटोले-कांग्रेस की भूमिका भाजपा विरोधी दल साथ रहे


नागपुर: हर दिन नई करवट बदलने वाली महाराष्ट्र की राजनीति मौजूदा समय में अजित पवार के इर्दगिर्द घूम रही है.फ़िलहाल के समय में सामने आ रहे राजनीतिक बयानों को अजित पवार की राजनितिक महत्वकांक्षा और भविष्य की राजनीतिक संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. सवाल महाविकास आघाड़ी गठबंधन को लेकर भी उठ रहे है. इसी बीच सोमवार सुबह नागपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पत्रकार से बात करते है कहा की कांग्रेस की भूमिका स्पष्ट है, हमारी भूमिका है कि हम भाजपा के खिलाफ राजनीतिक दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे, महाविकास अघाड़ी और पार्टी मित्रों के साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ने की हमारी पूरी  तैयारी है है.नाना पडोले ने यह बयान अमरावती में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिया.

अमरावती में शरद पवार ने क्या कहा?
शरद पवार ने गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि "अब वे यह  कैसे बता सकते हैं कि 2024 में महाविकास अघाड़ी साथ मिलकर लड़ेंगे या नहीं, लेकिन महाविकास अघाड़ी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा तो है, लेकिन,कुछ मुद्दों को लेकर जगह के आवंटन को भी देखना होगा। हालांकि उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी है. पिछले कुछ दिनों से राज्य में अजित पवार की बीजेपी में एंट्री को लेकर काफी चर्चा हो रही है.
 
महाराष्ट्र राज्य की कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने शरद पवार के बयान पर अपनी प्रक्रिया बताते हुए कहा कि गठबंधन में शामिल लोगों की भूमिका अलग हो सकती है. लोकतंत्र खतरे में है, किसान संकट में हैं। महंगाई से किसान परेशान, जो साथ रहेगा उसे हम साथ लेकर चलेंगे। पटोले ने गोंदिया में दिए गए छगन भुजबल के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते कहा कि, हो सकता है कि भुजबल ने महाराष्ट्र में मौजूदा सरकार अस्थिरता के आधार पर बात की हो, भुजबल के बयान का आधार सुप्रीम कोर्ट के फैसले की उम्मीद को लेकर हो सकता है.उस आधार पर महाराष्ट्र में कुछ भी हो सकता है।
 
छगन भुजबल ने गोंदिया में क्या कहा
गोंदिया में मीडिया से बात करते हुए कहा भुजबल ने कहा था कि मौजूदा सरकार स्थिर है लेकिन मुख्यमंत्री बदल सकता हैं, अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखने वाले बयान पर भुजबल ने कहा कि राजनीति में काम करने वाला हर नेता संत नहीं हो सकता, उसकी भी इच्छाएं होती हैं.हर किसी की इच्छा हो सकती है की मौजूदा पद से बड़े पद पर जाये।