logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शरद पवार ने कांग्रेस को बताया अहंकारी, नाना पटोले बोले- सही समय देंगे जवाब 


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने अपनी किताब में कांग्रेस को अहंकारी बताया है। पवार ने महाविकास अघाड़ी के गठन के समय कांग्रेस आलाकमान के रवैये और सरकार गठन में देरी करने को लेकर हमला बोला। एनसीपी प्रमुख के इस आरोप पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, सही समय आने पर वह इसका जवाब देंगे।"

नागपुर में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा, "शरद पवार बड़े नेता है. हमने उन्हें बड़ा नेता माना है। इसलिए अभी इसपर कुछ कहना सही नहीं है। उन्होंने आगे कहा, “इसपर जब सही समय आएगा हम जवाब जरूर देंगे।”

क्या कहा था पवार ने अपनी किताब में?

शरद पवार ने अपनी किताब में 2019 में महाविकस अघाड़ी के निर्माण को लेकर कांग्रेस के रवैये को लेकर उसपर निशाना साधा। पवार ने अपनी किताब में दावा किया कि, महाविकास अघाड़ी बनने के समय कांग्रेस का रवैया अहंकारी था। सरकार का गठन करने के समय कांग्रेस  आलाकमान ने देरी की।  

पवार ने आगे कहा कि, कांग्रेस का मानना था कि, अघाड़ी में अगर शिवसेना शामिल होगी तो उसकी जो धर्मनिपेक्ष वाली छवि है वह धूमिल होगी। हालांकि, सरकार बनने के बाद कांग्रेस की भूमिका बदलने लगी।" उन्होंने आगे कहा कि, "सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस नेता अहमद पटेल और मल्लिकार्जुन खरगे मुंबई आए लेकिन यह बैठक बिना किसी निर्णय के समाप्त हुई।