logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एयरपोर्ट के बाहर लगे कर्नाटक टूरिजम के पोस्टर शिवसेना ने फाड़े, महाराष्ट्र का अपमान करने का लगाया आरोप


नागपुर: कर्नाटक और महाराष्ट्र का सीमा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के दिए बयान को लेकर राज्य के विपक्षी दल आग बबूले हैं। इसी क्रम में रविवार को शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट के बाहर लगे कर्नाटक टूरिजम के बैनर पोस्टर भी फाड़ दिए। 

ज्ञात हो कि, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि सोलापुर और सांगली जिलों के कुछ गांवों ने कर्नाटक में आने के लिए आंदोलन शुरू किया है। मुख्यमंत्री के इसी बयान को लेकर शिवसेना सहित महाराष्ट के संगठन विरोध और आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में नागपुर एयरपोर्ट रोड पर शिवसेना ने प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां कर्नाटक टूरिजम का पोस्टर लगा हुआ था, जिसमें लिखा था 'चलो कर्नाटक देखते हैं'. इसमें मुख्यमंत्री बोम्मई और कर्नाटक के पर्यटन मंत्री आनंदी सिंह की तस्वीरें थीं।

महाराष्ट्र का नहीं सहेंगे अपमान 

शिवसेना (ठाकरे समूह) के शहर अध्यक्ष नितिन तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि,"अखंड महाराष्ट्र हमारी भूमिका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को नागपुर आना था। वहीं पर्यटन बैनर कर्नाटक सरकार द्वारा लगाया गया था। हम महाराष्ट्र का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए हमने यह बैनर हटा दिया है। तिवारी ने प्रशासन को 24 घंटे के अंदर  सारे बैनर हटाने की चेतावनी भी दी है।