logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शिवानी वडेट्टीवार ने सावरकर पर दिए बयान को बताया सही, कहा- मुझे संविधान ने बोलने का दिया हक़


नागपुर: कांग्रेस नेता और विजय वडेट्टीवार की बेटी और युवक कांग्रेस की सचिव शिवानी वडेट्टीवार ने सावरकर को लेकर विवादित बयान दिया है। शिवानी ने कहा कि, "सावरकर बलात्कार को हथियार मानते थे और इसे अपने राजनीतिक शत्रुओं के खिलाफ इस्तेमाल किया जाना चाहिए।" वहीं इस बयान पर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। वहीं अपने बयान पर विधायक पुत्री ने स्पस्टीकरण दिया और उसे सही बताया।

शिवानी ने कहा, "संविधान ने मुझे बोलने का अधिकार दिया है। मैं उसी के अनुसार अपने विचार व्यक्त कर सकता हूं। मुझे नहीं लगता कि मैंने साहूकारों के बारे में जो कहा वह गलत है। हर किसी के अलग-अलग विचार हो सकते हैं, मैंने अपने विचार व्यक्त किए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, " कांग्रेस पार्टी हमेशा सच्चाई के पक्ष में खड़ी रही है। मेरे वीडियो के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिलना मेरे लिए बड़ी बात है। यह एक ऊर्जा देता है।"

विधायक पुत्री ने क्या बोला था?

शिवानी वडेट्टीवार ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। अपने भाषण में सावरकर की आलोचना करते हुए कहा, “रेप एक राजनीतिक हथियार है। सावरकर ने सोचा कि इस हथियार का इस्तेमाल राजनीति में अपने विरोधियों के खिलाफ किया जाना चाहिए।” विधायक पुत्री ने सवाल उठाते हुए कहा, “जो लोग इन विचारों के प्रति ईमानदार हैं, वे मेरे जैसी और यहां की महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस कर सकते हैं?”