logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस को घर में लगा झटका, एमवीए समर्थित उम्मदीवार अडबाले ने नागो गाणार को 8,489 वोटो से हराया


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके घर में ही बड़ा झटका लगा है। विधान परिषद् की नागपुर शिक्षक विभाग के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित और पिछले दो बार के विधायक नागो गाणार को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। गाणार को महाविकास अघाड़ी समर्थित सुधाकर अड़बाले ने 8,489 ज्यादा वोटो से हराया।

शिक्षक सीट के लिए 30 जनवरी को मतदान हुए थे। जिसमें 34 हजार 349 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। परिणाम के अनुसार, सुधाकर अडबाले को 16700 वोट मिला, वहीं गाणार को मात्रा 8211 वोटो से संतोष करना पड़ा। इसी के साथ अड़बाले ने 8,489 वोटो से जीत हासिल कर ली। वहीं शिक्षक भारती के राजेंद्र झाड़े 3358 वोटो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

स्नातक चुनाव के बाद लगातार दूसरी बड़ी हार

शिक्षक चुनाव की इस सीट पर पिछले दो बार से नागो गाणार भाजपा की मदद से चुनाव जीतकर विधान परिषद के सदस्य बनते रहे हैं। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। यह दूसरा मौका है जब गडकरी और फडणवीस को उनके घर में बड़ी हार का मुँह देखना पड़ा है। 2020 में स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संदीप जोशी को कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। सबसे महत्वपूर्ण यह कि, पिछले पांच दशक से यह सीट भाजपा और जनसंघ के पास थी।

एमवीए नेताओं ने मनाया जश्न

भारतीय जनता पार्टी के गढ़ में मिली जीत के बाद महाविकास अघाड़ी में जश्न का माहौल है।अघाड़ी के तमाम नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बबनराव तायवाड़े के घर पर जमा हुए और अड़बाले को जीत की मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान तमाम नेताओं ने एक दूसरे का भी मुँह मीठा कराया। इस दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुनील केदार, विजय वडेट्टीवार, विधायक अभिजीत वंजारी, एनसीपी शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे, विकास ठाकरे सहित तीनों पार्टयों के तमाम बड़े और छोटे नेता शामिल रहे।