logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मराठा आरक्षण के माजलगांव और बीड में दौरान हुई घटनाओं की जांच के लिए होगा एसआईटी का गठन


नागपुर: विधान भवन में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मराठा आरक्षण के दौरान हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घंटनाओं के दो दिनों के भीतर एक एसआईटी टीम का गठन किया जाएगा। 

उन्होंने कहा, “मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान 30 अक्टूबर को माजलगांव और बीड में कुछ स्थानों पर भीड़ द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं की जांच के लिए दो दिनों में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा।” 

फडणवीस ने कहा, “बीड में हिंसक भीड़ ने लगभग सभी राजनीतिक दलों को निशाना बनाया। ऐसी घटनाओं को राजनीति से परे देखा जाना चाहिए, अन्यथा राज्य में कभी भी कानून व्यवस्था नहीं रहेगी। बीड में कुल 278 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 30 अपराधी हैं।”

उन्होंने कहा, “माजलगांव कांड के 40 आरोपी और बीड कांड के 61 अपराधी फरार हैं। इन आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मोबाइल लोकेशन, एक-दूसरे को भेजे गए एसएमएस सब पर नजर रखी जा रही है। एक बात बिल्कुल साफ है कि जिनके खिलाफ सबूत मिले, उन्हें ही गिरफ्तार किया गया है।”