logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दहन घाटों से निकलने वाला धुआं किया जाएगा साफ, मनपा करेगी निरी की तकनीक का इस्तेमाल


नागपुर: शहर के दहन घाटों से निकलने वाले धुएँ को शुद्ध किये जाने काम नागपुर महानगर पालिका द्वारा किया जायेगा. इसके लिए मनपा अपने दहन घाटों में निरी की तकनीक का इस्तेमाल कर संयन्त्र को स्थापित करेंगी. जिसके माध्यम से धुएँ को साफ कर उसे हवा में छोड़ा जायेगा.

नागपुर में वायु प्रदूषण तेजी से फ़ैल रहा है. इसके लिए कई चीजे जिम्मेदार है. शहर के वायु प्रदूषण को कम किये जाने के प्रयासों के बीच नागपुर महानगर पालिका ने भी एक अच्छा निर्णय लिया है. जिसके तहत शहर में मौजूद दहन घाटों से निकलने वाली दूषित हवाओ को शुद्ध किया जायेगा. इसके लिए नागपुर महानगर पालिका घाटों में एयर को साफ करने वाला सयंत्र स्थापित करेंगी. इस सयन्त्र को निरी के परामर्श और मान्यता प्रदान की गयी तकनीक के सहारे स्थापित किया जायेगा.

इस तकनीक के सहारे दहन घाटों में शवों के दहन के समय निकलने वालीं हवा को एक जगह एकत्रित किया जायेगा. फिर उसे शुद्ध कर खुली हवा में छोड़ा जाएगा. मनपा की तैयारी इस सयन्त्र को शहर के सभी घाटों में लगाने की है लेकिन शुरुआती तौर पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसे मोक्षधाम, मानेवाड़ा और गंगाबाई घाट पर स्थापित किया जायेगा इसके लिए 1 करोड़ 62 लाख रूपए खर्च होंगे.

शवों के दहन के समय उससे कई तरह की गैस निकलती है इनमे कार्बन डायऑक्साइड, So2 और nox जैसी नुकसानदायक गैस भी होती है. दहन के समय निकलने वाले धुएँ के साथ समयतः यह गैस भी हवा में मिल जाती है. इस तकनीक के सहारे इन जहरिली गैसो को हवा में घुलने से रोका जायेगा. एक जगह सभी तरह की गैस को एकत्रित कर उसे शुद्ध कर और आक्सीजन को अलग कर उसे हवा में छोड़ा जायेगा. 

देखें वीडियो: