logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दुकान में घुसा तस्करी कर रहा वाहन, सात गोवंशों को मिला जीवनदान!


नागपुर: जिले के कन्हान थाना अंतर्गत मवेशियों से भरा एक मालवाहक वाहन दुकान के भीतर घुस गया, जिससे दुकानदार और मकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, इस हादसे के बाद  वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

बुधवार सुबह टाटा पिक-अप गाड़ी में 7 मवेशियों को कत्ल करने के लिए बोरडा रोड से कामठी ले जाया जा रहा था। इसी बीच जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के पास गाड़ी चालक का संतुलन बिगड़ गया, और वह गाड़ी  राजू सरोदे के घर में घुस गया , जिसके बाद चालक वहीं गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। 

स्थानीय नागरिकों के द्वारा पिक-अप गाड़ी से क्रूरता पूर्वक बंधे हुए 7 मवेशियों को बाहर निकाला गया, जबकि मकान में स्थित दुकान के सामने खड़ी मारोती ओमनी और टीन शेड पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर कन्हान पुलिस घटनास्थल पर पहुंची क्रेन  की सहायता से पिक-अप गाड़ी को घर से बाहर निकाला गया। 

देखें वीडियो: