logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शिवलिंग स्थापना के दिन मंदिर में आए नाग देवता


नागपुर: शहर में बेसा रोड स्थित जय उमिया नगरी सोसायटी, शिवतीर्थ नगर, घोगाली के श्री चंद्रकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की गई. इस दौरान यहां स्थापना के दिन भक्तों को मंदिर में नागदेवता के दर्शन हो गए.    

जय उमिया नगरी सोसायटी, शिवतीर्थ नगर, घोगाली में श्री चंद्रकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना होने का मुहूर्त था. शिवलिंग की स्थापना सुबह 9 बजे के करीब की गई और उसी दिन रात को ८ बजे शवलिंग को लपटे हुए काले रंग के नाग देवता वहां पूजा करने आई एक महिला को दिखे. इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी मंदिर कमिटी को दी जिसके बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी. यहाँ स्थानीय लोगों के लिए चमत्कार की तरह था.  

अंततः सांप को वहां से निकालने की कई कोशिशें करने के बाद सर्प मित्र को बुलाया गया. इसके बाद सर्पमित्र वहां पहुंचा और सांप को ले गया.