logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर भी रखी जाएगी नजर, बनाई जाएगी खास टीम


नागपुर: महाराष्ट्र में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होने के बाद नागपुर जिले की 12 विधानसभा सीटों में होने वाली चुनाव प्रक्रिया के संबंध में जिले के चुनाव अधिकारी डॉ विपिन इटनकर ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान राजनितिक दलों को विभिन्न तरह की अनुमति एक ही जगह से उपलब्ध हो सके इसके लिए खास व्यवस्था की जायेगी। 

डॉ विपिन इटनकर ने यह भी कहा कि इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। वहीं, उन्होंने एक बार फिर 75 फीसदी से अधिक मतदान का लक्ष्य सुनिश्चित किये जाने की जानकारी दी. 

जिले की 12 विधानसभा सीटों में 44 लाख 94 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे,चुनाव आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के लिए कुछ खास व्यवस्थाएं भी की गयी है. 

जिले के चुनाव अधिकारी डॉ विपिन इटनकर ने बताया की इस बार सप्ताह के बीच में बुधवार के दिन मतदान है ऐसे में अधिक मतदान होने की उम्मीद है. प्रशासन ने 75 फीसदी से अधिक मतदान का लक्ष्य सुनिश्चित किया है और नए मतदाताओं पर विशेष ध्यान रखा जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर खास निगरानी रखी जाएगी इसके लिए साइबर एक्सपर्ट के साथ अन्य लोगो की एक खास टीम बनाई जायेगी।