logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Solar Industries Blast: मानवीय भूल से हुआ हादसा, सत्यनारायण नुवाल बोले- कंपनी का प्रमुख होने के कारण जिम्मेदारी मेरी


नागपुर: जिले के बाजारगांव स्तिथ एक्सप्लोसिव बनाने वाली सोलर इंडस्ट्रीज के प्लांट में हादसा हो गया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। वहीं तीन लोग घायल हुए थे। विधानसभा सत्र के दौरान हुई इस घटना राज्य में चर्चा का विषय रही। सदन के अंदर से लेकर बाहर तक इस घटना को लेकर प्रदर्शन किया गया। घटना के 14 दिन बाद इसका असली कारण सामने आया है। जिसके तहत मानवीय भूल के कारण यह हादसा हुआ है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी के मालिक सत्यनारायण नुवाल ने दी। 

हादसे के बाद के से लगातार विपक्षी द्वारा कंपनी मालिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की जा रही थी। हादसे का असली कारण जानने के लिए राज्य सरकार सहित कंपनी ने अलग-अलग समितियों का गठन किया था। कंपनी द्वारा गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट सौप दी है। जिसकी जानकारी देते हुए नुवाल ने हादसे को दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि, मानवीय भूल के कारण यह हादसा हुआ है, लेकिन कंपनी का मालिक होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी।"

नुवाल ने कहा, "किसी भी ब्लास्ट के लिए दो प्रमुख कारण होते हैं। पहला फ्रैक्शन और दूसरा स्ट्रार्टिक करंट। एक्सप्लोसिव के निर्माण के दौरान डस्ट का निर्माण होता है, अगर यह डस्ट चिपकता है तो ब्लास्ट होने की संभावना रहती है। हादसे के दिन जब टीएनटी का सृविंग करते समय कोई कर्मचारी सिंथेटिक या उन का कपडा पहनकर आया होगा। जिसके कारण डस्ट उनसे चिपका और घर्षण के कारण स्ट्रार्टिक करंट का निर्माण हुआ और यह हादसा हो गया।"

कंपनी मालिक होने के नाते मारी जिम्मेदारी 

उन्होंने कहा, "भले ही इसमें वर्करों या अन्य किसी की गलती हो, लेकिन कंपनी का मालिक होने के नाते इसमें सबसे बड़ी गलती मेरी है। जब कोई कर्मचारी ऐसे कपडे पहनकर आए, निर्माण के दौरान डस्ट पार्टिकल बन जाए उसका कैसे निराकरण किया जाता है। यह सोचने की जिम्मेदारी मैनेजमेंट की होती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, जो हादसा हुआ है। कंपनी के लिए बहुत बड़ा सबक है। 

 जो भी आएगा सुझाव हम करेंगे लागू 

भविष्य में यह हादसा दोबारा न हो इसके लिए उपाय योजना बनाने के सवाल पर सोलर इंडस्ट्रीज प्रमुख ने कहा, "राज्य सरकार ने घटना की जाँच के लिए तीन कमेटियों का गठन किया गया है। जिसमें नागपुर पुलिस और दो अन्य समितियां है। सभी की रोपोर्ट अभी तक आई नहीं है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी और जो भी सुझाव दिए जायेंगे हम उन्हें लागू करेंगे।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, "हमारी भी समिति ने सुझाव दिया है उसे भी हम लागू करेंगे। ताकि भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं हो।"