logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Sonegaon Robbery Case: चालक ही निकला मुख्या सूत्रधार, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार


नागपुर: सोनेगांव थाना अंतर्गत रिटायर्ड सेना अधिकारी पर हमला और चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस पुरे अपराध का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि अधिकारी का ड्राइवर ही निकला। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने चालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं फिलहाल दो फरार चल रहे हैं। जहां अदालत ने आरोपियों को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनायक दौलतराव मुंडाफले (54, निवासी सर्वश्रीनगर दिघोरी), विनोद सोनटक्के (48, निवास दशरा रोड महल), नाइजर रोनाल्ड उर्फ सेनिटाइज़र (निवासी जट्टारोडी, इमामवाड़ा) और शुभम उर्फ आप्या प्रकाश मानके (27, निवास रामबाग) और  पवन  है। 

क्या है पूरा मामला?      

ज्ञात हो कि, सुरेश पोतदुखे एक पूर्व सैनिक हैं और उनका चंद्रपुर में एक शादी का हॉल है। वह नागपुर में अकेला रहते हैं। उनका बेटा अमेरिका में सेटल हो गया है और बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं आरोपी विनायक मुंडाफले ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। तीन अप्रैल 2023 मंगलवार को सुरेश अपने घर में सो रहे थे। 

रात करीब एक बजे तीन आरोपी घर में घुसे। उन्होंने सुरेश के हाथ-पैर बांध दिए और चाकू दिखाकर तिजोरी की चाबी मांगी। सुरेश के मना करने पर एक लुटेरे ने उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसने तिजोरी की चाबी दे दी। लुटेरों ने 150 ग्राम सोने के जेवरात और 25 लाख रुपये नकद, कुल 32 लाख रुपये चुरा लिये। इसके बाद सभी फरार हो गए।