logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

स्पर्धा परीक्षा की तैयारी कर रही होनहार छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


नागपुर: स्पर्धा परीक्षा की तैयारी करने वाली एक होनहार छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.यह घटना नागपुर शहर के रेलवे कॉलनी की है.22 वर्षीय नाजिया परवीन मीर हुसैन आत्महत्या करने वाली छात्रा का नाम है तो मूलतः बोकारो स्टील प्लांट ( झारखंड ) की निवासी है.मृतक के माता-पिता झारखंड में ही रहते है.नाजिया नागपुर में रहकर स्पर्धा परीक्षा की तैयारी और पढ़ाई  कर रही थी.सदर के माउंट रोड स्थित रेलवे कॉलोनी में अपने अंकल के साथ रहती है जो रेलवे में कर्मचारी है.वो हिस्लॉप कॉलेज में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा है.कॉलेज में पढाई के साथ ही वो स्पर्धा परीक्षा की भी तैयारी कर रही थी.यह घटना सोमवार की है.सुबह से ही नाजिया अपने कमरे में थी लेकिन देर शाम तक जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो उसकी मौसी कमरे में गयी.उसने जो देखा उससे उसके होश उड़ गए.नाजिया ने स्कार्फ की सहायता से फांसी लगायी थी.तत्काल पुलिस को सूचना दी गई लेकिन लाश के पास से कोई सुसाइड नोट न मिलने से आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है.घर वालों ने बताया की नाजिया होनहार छात्रा थी.उसके द्वारा उठाये गए इस कदम से उसका परिवार भी हैरान और हताश है.