logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दुर्घटना में मां बेटे की मौके पर मौत


नागपुर: नागपुर के वाडी पुलिस थाना अंतर्गत अमरावती रोड स्थित आठवां मैल चौक पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई जिसे दूसरी तरफ से आ रहे आयशर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार में सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया हैं जिसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

वाडी पुलिस थाने के अमरावती रोड स्थित आठवां मैल चौक पर गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे के दरमियान यह दुर्घटना हुई, मृतकों में अक्षय सुभाष राव गिरनाडे और उसकी माता रजनी सुभाष राव गिरनाडे का समावेश है। जबकि इस हादसे में उनकी लड़की श्रद्धा गिरनाडे गंभीर रूप से घायल हुए जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमरावती निवासी यह परिवार अपनी आर्टिका गाड़ी से नागपुर से अमरावती जा रहे थे। इस दौरान आठवां मैल चौक पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और रोड पर ही दूसरी तरफ पलट गई। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रहे आईसर ट्रक ने इस कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सड़क पर घसीटती हुई डिफेंस के गेट से जा टकराई।  

इस दुर्घटना में अक्षय और उसकी मां रजनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहन श्रद्धा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। इस दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए पूरे परिसर में दहशत फैल गए और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही वाडी पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और  गंभीर रूप से  घायल श्रद्धा को भी इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि यह परिवार अमरावती से नागपुर अस्पताल में इलाज के लिए आया था और दोपहर को दोबारा कार  से घर वापस लौट रहा था इस दौरान ही यह हादसा हुआ, वाडी पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।