logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कान्होलीबारा रोड पर पलटी तेज रफ्तार कार, चालक की मौके पर मौत


नागपुर: नागपुर के हिंगना पुलिस थाना अंतर्गत कान्होलीबारा रोड पर मोंधा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक  सुभानवाड़ी, वानाडोंगरी निवासी अमोल रामदास राजने बताया जा रहा है।कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण यह हादसा होने की जानकारी है।पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

हिंगणा पुलिस थाने के  कन्होलीबारा रोड पर मोंढा गाँव के पास यह  हादसा हुआ जहां तेज रफ्तार कार सड़क से नीचे जाकर पलट गई, इस हादसे में ड्राइवर की कार में  ही दबकर मौत हो गई. मृतक की पहचान अमोल रामदास राजने के रूप में हुई है जो सुभानवाड़ी, वानाडोंगरी निवासी बताया जा रहा है। 

अमोल उसी गांव के विशाल डेल नामक व्यक्ति के पास ड्राइवर के रूप में काम करता था।  शनिवार को वह कार से कन्होलीबारा की ओर तेजी से जा रहा था उसी दौरान कार पर से नियंत्रण छूट जाने के कारण कार पलट गई। कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण यह कार चार-पांच बार पलटी खाने के बाद नाले में जा गिरी। घटना की जानकारी जैसे ही हिंगणा पुलिस को मिली तो  पुलिस  मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना में कार के अंदर फंसा अमोल घटना के समय बाहर नहीं निकल सका।  

पुलिस ने इस रास्ते से गुजर रहे कुछ ट्रकों को रोका और गाड़ी को रस्सी से बांध कर सीधा किया जिसके बाद अमोल को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है.