logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

तेज़रफ़्तार मालवाहक ने दो बाइक को मारी ठक्कर,दो की हालात नाजुक


नागपुर: नागपुर के सकरधरा फ्लाई ओवर के नीचे मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलोरो मालवाहक गाड़ी ने 2 दोपहिया गाड़ियों को टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में  दोनों दुपहिया सवार चालक गभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाख़िल करवाया गया जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।आरोपी बोलोरो चालक ने सिग्नल तोड़ने के बाद इन दोनों दुपहिया वाहनों को कुचला था।यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है।सक्करदरा फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार सुबह 9:56 बजे के दौरान यह दुर्घटना हुई थी। मालवाहक बोलेरो गाड़ी के चालक ने सिग्नल तोड़ते हुए पहले स्कूटी पेप दुपहिया वाहन चालक 20 वर्षीय छात्रा जान्हवी चौधरी  को टक्कर मारी थी। जानवी के पेट के ऊपर से गाड़ी का पहिया गया था जिसके बाद आरोपी बोलेरो चालक ने वहां से भागने की कोशिश की और आगे चौक पर ही दूसरी दुपहिया सवार दीपक उईके की बाइक को भी कुचल दिया। हालांकि दुर्घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी बोलेरो चालक घटनास्थल पर ही अपनी गाड़ी छोड़कर  भाग गया। लोगों ने घायल जान्हवी को पास में ही स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जबकि दीपक को मेडिकल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया है। दोनों  दुपहिया चालकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में  यह घटना कैद हुई है। आए दिन शहर में मासूम लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं बावजूद इसके ट्रैफिक पुलिस सड़क पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने की बजाये झुंड में चालान कार्रवाई करते हुए दिखाई देती है। सक्करदरा चौक में भी अगर पुलिस कर्मचारी चौक पर अपनी ड्यूटी पर तैनात होते तो इस गंभीर दुर्घटना को रोका जा सकता था।