logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एसआरपीएफ के कुक को अनियत्रित ट्रक ने कुचला हुई मौत, एमआईडीसी पुलिस थाने के जयताला परिसर की घटना


नागपुर: नागपुर के एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत जयताला परिसर में एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने दुपहिया सवार राज्य रिजर्व पुलिस बल के एक रसोईये को टक्कर मार दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दाते लेआउट जयताला निवासी 38 वर्षीय सुभाष गुलाबराव मंगल के रूप में हुई है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एमआईडीसी पुलिस थाने के जयताला परिसर में यह दुर्घटना शनिवार दोपहर के दरमियान हुई। सुभाष हिंगना रोड स्थित राज्य रिजर्व पुलिस बल (गट क्रमांक 13) में रसोईये के रूप में काम करता था। शनिवार सुबह वह रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर आया था। दोपहर करीब 12:00 बजे वह अपने मोटरसाइकिल  से अपने घर जा रहा था। उसी दौरान जयताला के पास स्थित संघर्ष नगर इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही से अपनी गाड़ी चलाते हुए सुभाष की दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। 

इस दुर्घटना में ट्रक का पहिया सुभाष के सिर के ऊपर से गुजर गया जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि इस हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सड़क किनारे मौजूद नागरिकों ने  इस घटना की जानकारी एमआईडीसी पुलिस को दी थी। एमआईडीसी पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और फरार आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।