logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

समृद्धि महामार्ग से चलेगी एसटी, नागपुर से शिरडी के बीच इतना होगा किराया


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समृद्धि महामार्ग के नागपुर-शिरडी खंड का उद्घाटन कर दिया है। इसी के साथ इस सड़क मार्ग से यातयात भी शुरू हो गया है। इसी को देखते हुए राज्य परिवहन निगम एसटी महामंडल ने 15 दिसंबर से समृद्धि के रास्ते दोनों शहरो के बीच नॉन ऐसी डबल डेकर बस चलाने का ऐलान किया है। मंडल ने बस का किराया और समय सारिणी भी घोषित कर दी है।

एसटी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, रात नौ बजे नागपुर से बस रवाना होगी और सुबह साढ़े पांच बजे पहुंचेगी। वैसे ही शिरडी से रात नौ बजे निकलेगी और सुबह साढ़े पांच बजे नागपुर के गणेशपेठ बस स्टैंड पहुंचेगी। इस दौरान यात्रियों को 1300 रूपये किराया देना पड़ेगा।

सबसे महत्वपूर्ण यह कि, नागपुर से शिरडी तक चलने वाली यह बस नॉनस्टॉप होगी। यात्रा के दौरान बस बीच रास्ते में कही नहीं रुकेगी।

वृद्धो को नहीं लगेगा किराया

अन्य बसों की तरह इस बस में भी 75 वर्ष के ऊपर के यात्री निःशुल्क यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इसी के साथ 65 वर्ष के ऊपर के यात्रियों को टिकट में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।