logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एसटी चलाएगी पचमढी के लिए विशेष बसें, हर आधे घंटे में मिलेगी गाड़ी


नागपुर: सावन महीने के शुरू होने शहर एवं आस पास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं पचमढी के नागद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों में दर्शन व पूजा-अर्चना करने जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकते हुए एसटी महामंडल ने नागद्वार के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है।  

एसटी महामंडल ने जानकारी दी है कि वह पचमढी यात्रा के लिए एसटी की विशेष बसें चलाएगी। यह बसें 12 से 22 अगस्त तक चलाई जाएंगी। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा करने के लिए भिन्न-भिन्न साधनों से यात्रा करने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा और वह सीधा एसटी स्टैण्ड से पचमढी पहुंच जाएंगे। साथ ही नागद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए गणेशपेठ एसटी बस स्टैण्ड पर अतिरिक्त आरक्षण भी रखा गया है। पचमढी के लिए यह विशेष बसें प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक बसें चलेंगी।

प्रति वर्ष अगस्त माह में नागद्वार यात्रा होती है। खासकर नागपुर से पचमढी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इसमें हमेशा सबसे अधिक होती है। ऐसे में एसटी महामंडल की ओर से की गई यह विशेष बसों की व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा के हिसाब से बेहद अच्छी बात है।