logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर से अजमेर के लिए सीधे विमान सेवा, स्टार एयर ने किया ऐलान


नागपुर: उपराजधानी से अजमेर तक विमान सेवा की आस में बैठे लोगों के लिए अच्छी खबर है। एयरलाइन कंपनी स्टार एयर ने शनिवार से ताजनगरी से ख़्वाजा नगरी तक सीधी विमान सेवा की शुरुवात की है। साथ ही नागपुर - हैदराबाद के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी सेवा प्रदान की गयी है।  

नागपुर से अजमेर के लिए सीधी विमान सेवा के इंतजार में बैठे यात्रियों का इंतजार शनिवार से ख़त्म हो गया है। दरअसल, विमान सेवा कंपनी स्टार एयर ने नागपुर से किसनगढ़ तक लिए सीधी विमान शुरू की है। स्टार एयर अपने एम्ब्रेयर ई175 विमान पर नॉन-स्टॉप उड़ानें संचालित कर रहा है। जिससे ख़ासकर नागपुर से अजमेर शरीफ और पुष्कर मंदिरों जाने वाले भक्तो को खासी सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही स्टार एयर ने नागपुर और हैदराबाद को अजमेर से जोड़ने वाले नए मार्गों की भी शुरुआत की है. 

नागपुर से अजमेर के लिए फिलहाल को सीधी विमान नहीं होने से यात्रियों को ट्रेनों से सफर करना पड़ता था. ऐसे में इस रूट लम्बे समय से सीधी विमान सेवा की मांग समय समय पर उठती रहती थी।  हालांकि अब स्टार एयर की घोषणा के बाद यात्रियों को खासी राहत मिली है।