logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में 47 सिंचाई परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार की संशोधित प्रशासनिक मंजूरी


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने आज बताया कि विदर्भ में 47 सिंचाई परियोजनाओं को 18 करोड़ 399 लाख रुपये की संशोधित प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इन परियोजनाओं से विदर्भ का कुल 223 हजार 474 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचाई के दायरे में आएगा। वे आज विदर्भ सिंचाई विकास निगम की बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने इस समय यह भी निर्देश दिए कि न्याय में दर्ज मामलों में न्यायालय को राशि का भुगतान किया जाना चाहिए और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया समय से पूरी की जाये। 

उन्होंने विद्युत विभाग की तीनों कम्पनियों को वर्ष 2035 तक विद्युत क्षेत्र में अवस्थापना विकास का एकीकृत रोडमैप अगले तीन माह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

चूँकि राज्य में औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश होगा, इसलिए ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किये जाने चाहिए और कोराडी, पारस और अन्य स्थानों में ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने की व्यवहार्यता की जांच की जानी चाहिए। ये बात भी उन्होंने इस मीटिंग में कही. इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड के तीनों निदेशक उपस्थित थे।