logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: कामठी में हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस पर पथराव, 10 मिनट तक रोकी गई ट्रेन


नागपुर: ट्रेनों पर पथराव की कई घटनाएं आए दिन हो रही हैं. ऐसे में गुरुवार को नागपुर रेलवे स्टेशन से निकली अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस पर कामठी पहुँचने के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया। 

अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12833, कामठी रेलवे स्टेशन पर 6.30 बजे के बीच दो मिनट के लिए रुकी और अगले स्टेशन के लिए रवाना हो गई. ट्रेन के लोको पायलट द्वारा बताया गया कि कामठी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर कन्हान कामठी सैन्य छावनी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियाँ लगाए जाने के बाद अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर फेंके गए।

ट्रेन में बैठे यात्रियों में अचानक अफरा-तफरी मच गई. इसकी जानकारी कामठी रेलवे पुलिस बल आरपीएफ के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. रेलवे पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन पत्थरबाज नहीं मिला।

करीब 10 मिनट तक मौके पर रुकने के बाद हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।