logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उच्च न्यायालय की इमारत में अजब कारनामा, निजी कार कंपनी का लगा स्टॉल


नागपुर: बॉम्बे हाई कोर्ट के नागपुर खंडपीठ में सोमवार को अजब कारनामा दिखाई दिया। जहां हाईकोर्ट बिल्डिंग के पहले माले पर एक निजी कार कंपनी का बिक्री स्टॉल लगा हुआ दिखाई दिए। इस दौरान एक व्यक्ति गाड़ियों के दो कार्टन लगाकर वाहनों की जानकारी देखता हुआ दिखाई दिया। वहीं वकील के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 

उच्च न्यायालय का परिसर बेहद संवेदनशील जगहों में से एक है। पूरे परिसर की सुरक्षा में सैकड़ो की संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। किसी भी व्यक्ति को परिसर के अंदर आना होता है तो उसकी कड़ी जांच की जाती  है। वहीं अब बिल्डिंग के अंदर कार बिक्री केंद्र खोलने की इजाजत किसने दी इसको लेकर सवाल उठने लगा है। हालांकि, इस बारे में कोई भी आधिकारिक तौर पर बोलने को तैयार नहीं है।

न्यायालय परिसर की एक विशेष गरिमा है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस तरह की व्यावसायिक गतिविधियों को अंजाम देना कितना उचित है। कार बिक्री केंद्र पूरे दिन वकीलों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। वकील मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि, कुछ दिनों बाद हाईकोर्ट में भी साइकिल बिक्री केंद्र भी दिखेगा।