logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: प्लास्टिक प्रतिबंध के संबंध में जागरूकता फैलाने विद्यार्थियों ने किया नुक्कड़ नाटक


नागपुर: सरकार द्वारा प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के बावजूद भी नागरिकों द्वारा प्लास्टिक का उपयोग काफी हद तक बढ़ गया है. इस प्लास्टिक की वजह से पर्यावरण पर बड़ा असर पड़ रहा है. नागरिक बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं. कूड़े-कचरे में हर जगह प्लास्टिक पसरा हुआ दिखाई दे रहा है.

प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति नागरिकों में जनजागरूकता लाने के लिए स्वामी अवधेशानंद पब्लिक स्कूल, कामठी के छात्र-छात्राओं द्वारा शहर के मुख्य बाजार, जयस्तंभ चौक, बस स्टैंड चौक क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई. विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया.

इस दौरान विद्यार्थियों ने “प्लास्टिक का उपयोग न करें, प्लास्टिक का उपयोग बंद करें”, इस तरह के नारे लगाकर नागरिकों को संदेश दिया. इस समय बड़ी संख्या में नागरिकों ने सड़कों पर नुक्कड़ नाटक को देखा.