logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामलला के स्वागत में उपराजधानी तैयार, सुबह से मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़


नागपुर: अयोध्या में दोपहर 12 बजकर 29 मिनट और आठ सेकण्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। रामलला के आगमन का उत्साह जितनी अयोध्याजी तैयार है, उतने ही उत्साह और भक्ति के साथ संतरानगरी नागपुर भी अयोध्या के साथ खड़ी हुई है। राम का स्वागत करने के लिए शहर को दुल्हन के साथ सजाया हुआ है। लोग सुबह से ही शहर के सभी प्रमुख राम और हमुमान मंदिर पहुंच रहे हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर समिति ने देशवासियों से अपने मोहल्ले में मौजूद मंदिरो में पूजा करने सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन करने का आवाहन किया है। इसी के मद्देनजर शहर के अभी छोटे-बड़े मंदिरो में सजाया गया है। इस दौरान मंदिरो में कीर्तन, रामायण का आयोजन किया गया है।

अयोध्या के साथ होगी आरती 

प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में आरती की जाएगी। जिस समय अयोध्या में आरती होगी ठीक उसी समय नागपुर के सभी मंदिरों में सामूहिक आरती होगी। आरती के पहले प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिसको लेकर सभी प्रमुख मंदिरो में स्क्रीन लगाई गई है, जिससे वहां आने वाले भक्त प्रसारण देख सकें।