logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ऐसा बाघ जो श्रावण माह में नहीं करता मांसाहार, सिर्फ खाता है घास


नागपुर: मास श्रावण शुरू है इस समय अधिकतर लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं। लेकिन क्या आपने सुना है कि बाघ भी इस महीने में शाकाहार का पालन कर रहा है? जी हां, ताडोबा-अंधारी बाघ प्रकल्प में एक ऐसे बाघ को देखा गया है जो श्रवण माह दौरान मांस का आहार नहीं करता है। यह बाघ मांस की जगह घास खाता है। वन्यजीव फोटोग्राफर इंद्रजीत मडावी ने घास का एक तिनका खाते हुए बाघ का वीडियो कैद किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रकल्प के बफ़र गेट में एक ‘बबली’ नामक बाघिन और उसके शावक पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। उसी बबली का एक शावक इस समय श्रवण में शाकाहार हर अपनी भूक मिटा रहा है। पिछले पंद्रह दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण हर तरफ हरियाली फैल गई है। जंगल पूरी तरह हरा-भरा हो गया है। पर्यटक कभी पानी में तो कभी हरी घास में ताडोबा के बाघों को देख रहे हैं 

ऐसे ही बाघिन बबली के शावक को घास कहते हुए इंद्रजीत मडावी ने अपने कैमरे में कैद किया है। अब इस वीडियो को लोग हैरानी से देख रहे हैं। जिसके चलते यह वीडियो वायरल हो रहा है।