logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Summer: गर्मी से बचने मनपा ने कसी कमर, VNIT के मार्गदर्शन में हिट एक्शन प्लान किया तैयार


नागपुर: आने वाले दिनों में नागपुर (Nagpur) समेत पूरा विदर्भ (Vidarbha) भीषण गर्मी में चपेट में रहेगा। इस महीने के आखिर तक पारा 40 डिग्री तक जाने का अनुमान मौसम वैज्ञानिक पहले ही जाता चुके है। ऐसे में गर्मी से निपटने के लिए नागपुर मनपा ने भी कई उपाय योजनाओं को लागू करने की तैयारी में है। इनमे स्कूलों के समय में बदलाव, चौराहे पर ग्रीन नेट लगाने समेत कई योजनाएं शामिल है।  

अप्रैल मध्य से सूर्य की तीक्ष्ण किरणें नागपुर वासियों को हलाकान कर सकती है। ऐसे में भीषण गर्मी से निपटने के लिए नागपुर महानगरपालिका (Nagpur Municipal Corporation) द्वारा हिट एक्शन प्लान को लागू करने की कवायद भी शुरू हो चुकी है। मनपा ने VNIT के प्रोफ़ेसर के मार्गदर्शन में हिट एक्शन प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत कई उपाययोजनाओ को लागू किया जाएगा। 

यह होगी इस योजना

  • सभी स्कूलों को सुबह के वक्त शुरू किया जाएगा। 
  • मनपा और NIT के बगीचे दिन भर शुरू रहेंगे
  • राहगीरों और चालकों को धूप से बचाने के लिए चौराहे पर ग्रीन नेट की व्यवस्था की जाएगी 
  • हर मार्ग पर पीने के पानी के इंतजाम किये जाएगे 
  • वही मनपा के सभी 6 अस्पतालों में कोल्ड वॉर रूम भी बनाया जाएगा 
  • यहाँ पर हीट स्ट्रोक, हीट स्ट्रेस और डीहाइड्रेट मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके

3 वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण मानसून जैसे हालत

नागपुर में फरवरी माह से सूर्य की तपिश बढ़ी है। हालांकि मार्च के आखिर और अप्रैल के शुरुआती दिनों में 3 वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण मानसून जैसे हालत रहे। हलाकि अब बादल छटने से तापामन में भी बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। भीषण गर्मी का दौर जून तक चलने का अनुमान मौसम के जानकारों ने जताया है। ऐसे में मनपा का हिट एक्शन पर कितना कारगर साबित होता ये आने वाले समय में साफ़ हो जाएगा।