logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

विदर्भ में आग उगल रहे सूरज देवता; चंद्रपुर का तापमान 43.6, तो नागपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज


नागपुर: उपराजधानी सहित तमाम विदर्भ (Vidarbha) में सूरज देवता का कहर जारी है। पिछले के हफ्ते से सूरज का आग उगलना जारी है। मंगलवार को चंद्रपुर जिले का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं उपराजधानी नागपुर की बात करें तो शहर का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज के तापमान के बाद चंद्रपुर विदर्भ का सबसे जिला रहा।

लोगों का बाहर निकलना हुआ मुश्किल

बीते कुछ दिनों से सूरज की किरणें चुभने लगी हैं। जिससे नागरिक हलकान हो रहे हैं। सूर्य देवता आग की तरह धूप बरसाते रहे। वहीं धूप के आलावा दिन भर गर्म हवाओं ने लोगों को हलकान किया। लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं नागरिक घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर स्कार्फ बांधकर या छाते का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बुलढाणा को छोड़कर सभी जिलों का तापमान 40 पार

विदर्भ में लू और सूरज देवता किस तरह मेहरबान है इसी से समझा जा सकता है कि, विदर्भ के सभी 11 जिलों में से बुलढाणा को छोड़कर 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अकोला 42.8, अमरावती 42.8, बुलढाणा 39.2, चंद्रपुर 43.6, गडचिरोली 40.6, गोंदिया 43.2, नागपुर 41.2, वर्धा 43, वाशिम 42 और यवतमाल जिले का 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जताई बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा तपने लगा है। हालांकि इस बीच विभाग ने मौसम के करवट बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने विदर्भ के साथ पड़ोसी राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते नागपुर के साथ ही विदर्भ के सभी जिलों में बेमौसम बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद विदर्भ के पारा में गिरावट की उम्मीद है।