logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दो दिन और नहीं होंगे सूरज देवता के दर्शन, शनिवार के बाद तापमान में होगी गिरावट


नागपुर: शहर का पिछले दो दिनों से मौसम चिकलधारा और पंचमढ़ी की तरह बना हुआ है। कोहरे और ठंडी हवाओं ने उपराजधानी वासियों पर कहर बरसाया हुआ है। वहीं आने वाले दो दिनों तक शहर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वहीं शनिवार को धूप खिल सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की है।

अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री हुआ दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 18.6 डिग्री दर्ज किया गया जो अधिकतम तापमान से 8.8 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं बुधवार के मुकाबले 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट हुई है। शहर का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में मात्र साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस का फर्क रहा। जिसके कारण शहर वासियों को दिन में ही कड़ाके की ठण्ड का सामना करना पड़ रहा है।

कई इलाको में हुई बारिश

एक तरफ शहर में जोरदार बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ शहर के कई इलाको में बारिश हुई है। गोरेवाड़ा, सिविल लाइन्स, सदर अहित कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। जिसके कारण ठण्ड और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने भी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया था।

ठंडी हवाओं के कारण कोहरा

वहीं शहर में बढ़ती ठण्ड को लेकर मौसम विभाग के जी. एस. नगराले ने बताया कि,"आने वाले सात तारीख तक ऐसा ही मौसम रहेगा। उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण शहर कोहरे से ढका हुआ है। बादलों के कारण दिन में जहां ठंड हो रही ही, वहीं रात में तापमान में बढ़ोतरी देखी जारी है।"

उन्होंने आगे कहा, “पश्चिम हिमालय में बर्फ़बारी होने की चेतवानी जारी की गई है। जिसके कारण वहां से आने वाली हवाओं का असर नागपुर में भी पड़ेगा और आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी।”